फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Opposition to include the Ghad area in DDA

घाड़ क्षेत्र को डीडीए में शामिल करने का विरोध

Fri, 28 Feb 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Opposition to include the Ghad area in DDA
दुगड्डा ब्लाक के घाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनके गांवों को जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) में शामिल करने का विरोध किया। शुक्रवार को घाड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्ली और उतिर्छा के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा कि घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिंडा, रामणी, चरेख, धूराताल, उतिर्छा, बल्ली, मथाणा, कांडई आदि गांव सुदूरवर्ती क्षेत्र में पड़ते हैं। यहां के लोग पहले से ही वन्यजीवों के आतंक से परेशान हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में डीडीए की नीतियों लागू करना ठीक नहीं है। प्राधिकरण लागू होने से शहरवासी और नगर निगम में शामिल नए क्षेत्र पहले से ही परेशान हैं। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य बल्ली, रोशन सिंह, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह नेगी, विद्यादत्त बेबनी, शिवप्रसाद, राम सिंह, केशर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed