फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Open gym to be built in Children's Park located in Siddhbali

सिद्धबली स्थित चिल्ड्रन पार्क में बनेगा ओपन जिम

Wed, 15 Dec 2021 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Open gym to be built in Children's Park located in Siddhbali
सिद्धबली स्थित चिल्ड्रन पार्क में कालागढ़ टाइगर वन प्रभाग की ओर से स्थापित किया गया ओपन जिम। - फोटो : KOTDWAR
सिद्धबली स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के चिल्ड्रन पार्क की तस्वीर जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। वन विभाग की ओर से कार्बेट फाउंडेशन फंड से यहां ओपन जिम लगाया जा रहा है, जिससे सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं, स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी इस जिम का फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन

पूर्व में लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से सिद्धबली मंदिर के समीप चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया गया था, लेकिन बजट और देखरेख के अभाव में पार्क खस्ताहाल था। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के प्रयासों से इस पार्क को कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग को हस्तांतरित करने के साथ गत जनवरी माह में कार्बेट फाउंडेशन फंड से दस लाख की लागत से पार्क का नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। इसके तहत जहां चारों ओर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया गया, वहीं पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाए झूले व अन्य सामान की मरम्मत भी कराई गई थी। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की ओर से एक बार फिर पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत पार्क में ओपन जिम स्थापित किया जा रहा है। ओपन जिम में बोनी राइडर, राउडिंग मशीन, एक्साइज बाइसाइकिल, सफरिंग बोर्ड, चेन अप बार, क्रॉस व्हीलर, चेस्ट प्रेस, सोल्डर प्रेस, सिट अप बैंच, ट्रिप्यू ट्विस्टर, मल्टी बैंच, सोल्डर व्हील, एयर व्हीलर, लेग प्रेस, पैररल बार, आर्म व्हील आदि मशीनें लगाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पार्क में फब्बारा भी लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

पार्क में कर्मचारी की हुई तैनाती
कोटद्वार। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग ने पार्क की देखरेख के लिए एक कर्मचारी की तैनाती कर दी है। कर्मचारी की तैनाती होने से पार्क में असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक लग सकेगी। साथ ही पार्क में लगे खेलकूद के सामान और ओपन जिम को भी पहुंचने वाले नुकसान पर रोक लग सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पार्क में ओपन जिम स्थापित किया जा रहा है। इसका लाभ सेना भर्ती की तैयारी में लगे क्षेत्र के युवाओं के साथ ही सभी वर्गों के लोगों और पर्यटकों को मिल सकेगा। - किशन चंद्र, डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed