फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Only petrol pump of Birkhal block stalled for four years

बीरोंखाल ब्लाक का एक मात्र पेट्रोल पंप चार साल से ठप

Mon, 02 May 2022 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Only petrol pump of Birkhal block stalled for four years
बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत एक मात्र संचालित होने वाला गुडिंडा गांव स्थित पेट्रोल पंप पिछले चार साल से बंद है, जिससे वाहन चालकों को डीजल, पेट्रोल लेने के लिए 110 किलोमीटर दूर रामनगर और सतपुली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिला पूर्ति विभाग मामले में सुस्ती अपनाए हुए है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में क्षेत्र में सरकार ने काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर रामनगर से पाबो के बीच गुडिंडा गांव के पास पेट्रोल पंप मंजूर किया था। तब गढ़वाल मोटर यूजर्स कॉपरेटिव सोसाइटी (यूजर्स) को पेट्रोल पंप संचालित करने की अनुमति दी थी। छह वर्ष तक पेट्रोल पंप ठीक चला, लेकिन चार वर्ष से पेट्रोल पंप बंद पड़ा है। यूजर्स के डारेक्टर धीरेंद्र चंद ने बताया कि मंत्री सतपाल महाराज को पत्र लिखकर शीघ्र पेट्रोल पंप संचालन की मांग की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली का कहना है कि गुडिंडा पेट्रोल पंप बंद होने का मामला उनके संज्ञान में है। पुन: संचालन की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed