फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Only a handful of patients arrived at the base hospital.

Kotdwar News: बेस अस्पताल में गिने-चुने मरीज ही पहुंचे

Thu, 15 Jan 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Jan 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Only a handful of patients arrived at the base hospital.
कोटद्वार। बेस अस्पताल में लगातार दूसरे दिन भी आम दिनों की अपेक्षा काफी कम मरीज पहुंचने से ज्यादा समय सन्नाटा पसरा रहा। समय से पहले ही अस्पताल सुनसान हो गया। 14 जनवरी को अस्पताल में अवकाश होने की संभावना के चलते गिने-चुने मरीज ही अस्पताल पहुंचे थे। दिनभर अस्पताल में सन्नाटा पसरा था। लगातार दूसरे दिन भी ऐसा ही हुआ। मरीजों का अनुमान था कि वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में अस्पताल बंद होगा। ऐसे में कम ही मरीज अस्पताल आए। वहीं, कड़ाके की सर्दी में लोग नजला-जुकाम, खांसी की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे मरीज समय से प्राथमिक उपचार और चिकित्सीय परामर्श लेकर लौट रहे हैं। दोपहर 12 बजे के बाद अस्पताल में सन्नाटा पसर रहा। बृहस्पतिवार दोपहर भी ओपीडी में डॉक्टर तो रहे लेकिन मरीज नहीं होने से सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed