फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   One lakh rupees cheated in the name of getting admitted in the police

पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगे एक लाख रुपये

Thu, 17 Jun 2021 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees cheated in the name of getting admitted in the police
कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के शिकार युवक ने एक युवती के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है, जिसमें युवती पर पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कोटद्वार के रतनपुर सुखरो निवासी प्रियेश बिष्ट ने आरोप लगाया कि 12 नवंबर 2018 में तड़ियाल चौक निवासी एक युवती उसे मिली थी। युवती ने खुद को पुलिस विभाग में बताते हुए उसे पुलिस में भर्ती कराने का भरोसा दिलाया। आरोप लगाया कि युवती ने भर्ती कराने के नाम पर उससे एक लाख लिए। रुपये लेने के बाद युवती ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की भर्ती के समय वह खुद उससे संपर्क कर लेगी। कहा कि रकम एसबीआई के चेक के रूप में दी गई थी, जो आज तक नहीं लौटाए गए। पीड़ित युवक ने पुलिस से आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed