फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Officers took stock of the arrangements of the child protection home

Kotdwar News: अफसरों ने बाल संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Thu, 11 Sep 2025 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Officers took stock of the arrangements of the child protection home
पौड़ी। जिला निरीक्षण समिति ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) पौड़ी का त्रैमासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान समिति ने बच्चों को पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्याप्त मनोरंजन सुविधाएं मुहैया कराए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


एडीएम अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने पौड़ी स्थित संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और रसोईघर की स्वच्छता का निरीक्षण किया। समिति ने बच्चों के लिए पुस्तकालय, मनोरंजन साधनों और खेलकूद उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


एडीएम ने संप्रेक्षण गृह के स्टोर कक्ष, मनोरंजन कक्ष, शैक्षणिक गतिविधियां, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा प्रबंधन का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने संप्रेक्षण गृह में स्वच्छता और शैक्षणिक गतिविधियों बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मुहैया कराए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी व डॉ. अमित मेहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed