फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Officers should play an active role with mutual coordination: Joshi

आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं पदाधिकारी : जोशी

Sat, 31 Oct 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 31 Oct 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Officers should play an active role with mutual coordination: Joshi
कोटद्वार। भाजपा के सांगठनिक जनपद कोटद्वार की ओर से विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए एक जिला प्रकोष्ठ-संकुल कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को मंडल और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाना था।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल और अन्य पदाधिकारियों ने किया। राज गौरव नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में पार्टी के प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की क्षमताओं का उपयोग संगठन को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी ने संगठन की कार्यपद्धति और सांगठनिक अनुशासन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रकोष्ठों के महत्व और उनकी कार्यप्रणाली को समझाया। जोशी ने कहा कि प्रकोष्ठ संगठन की पहुंच समाज के प्रत्येक वर्ग तक बनाने का सशक्त माध्यम हैं। कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सांगठनिक क्षमता का विकास करना, दायित्वों के प्रति स्पष्टता और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला को को सरिता त्रिपाठी, जगमोहन रावत और प्रमोद बंसल ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रकोष्ठों की उपयोगिता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed