{"_id":"6228b6db0dce2a598f386a02","slug":"officer-staff-went-in-counting-of-votes-silence-in-kotdwar-tehsil-kotdwar-news-drn405979551","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी-कर्मचारी गए मतगणना में, कोटद्वार तहसील में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी-कर्मचारी गए मतगणना में, कोटद्वार तहसील में सन्नाटा
आज बृहस्पतिवार को पौड़ी में होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना में तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर बुधवार को तहसील में सन्नाटा पसरा रहा। दूर दराज से तहसील संबंधी कार्य के लिए पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 10 बजे तहसील खुलते ही कोटद्वार-भाबर और तहसील क्षेत्र के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से लोग तहसील संबंधी कार्य के लिए पहुंचे, लेकिन तहसील में एसडीएम, तहसीलदार, आरके समेत सभी अधिकारियों के कक्ष बंद मिले। पता चला कि सभी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को पौड़ी मतगणना में लगी हुई है, जिसके कारण लोग अपने घरों को लौट गए। जिला पंचायत सदस्य भरत नेगी, तहसील में कार्य के लिए पहुंचे रघुवीर सिंह, केशनानंद शर्मा, राजेश्वरी देवी, रश्मि नेगी ने कहा कि तहसील में अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने से लोगों के कार्य नहीं हो रहे हैं। दूर दराज के क्षेत्रों से लोग अपना किराया लगाकर तहसील पहुंचे लेकिन, अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ा। उधर, तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि उनकी ड्यूटी मतगणना में लगी होने के कारण वे शनिवार को कार्यालय में उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।