फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   of Kotdwar to Mussoorie Express

कोटद्वार से हो मसूरी एक्सप्रेस का संचालन

Fri, 30 Oct 2020 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
of Kotdwar to Mussoorie Express
लैंसडौन क्षेत्र के लोगों ने मसूरी एक्सप्रेस का संचालन कोटद्वार से करने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण 22 मार्च से दिल्ली और कोटद्वार बीच संचालित होने वाली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन बंद है। अनलॉक-5 में रेल मंत्रालय ने 22 अक्तूबर से मसूरी एक्सप्रेस को दिल्ली से यूपी के नजीबाबाद तक चलाया जा रहा है। नजीबाबाद से 25 किमी की दूरी पर कोटद्वार गढ़वाल के पांच जिलों का एकमात्र रेलवे स्टेशन है। यहां से दिल्ली के लिए रेल शुरू नहीं की गई है। उन्होंने मसूरी एक्सप्रेस का संचालन पूर्व की भांति कोटद्वार से दिल्ली के बीच संचालित करने और मसूरी एक्सप्रेस के संचालन का समय रात 10 बजे से करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में सुरेंद्र अग्रवाल, लता खंडेलवाल, शमीम अहमद, दीपक अग्रवाल, गोपी चंद्र अग्रवाल, रितिन अग्रवाल, सुधीर गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed