फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nyaya Panchayat Dhamdhar and Dhontiyal won in Kabaddi

कबड्डी में न्याय पंचायत धामधार और ढौंटियाल ने मारी बाजी

Fri, 12 Nov 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Nyaya Panchayat Dhamdhar and Dhontiyal won in Kabaddi
युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से रिखणीखाल ब्लाक में तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सोनिका, आयुष, राजकुमार, रानी पटवाल, अभिषेक और मीनाक्षी अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में न्याय पंचायत धामधार और बालक वर्ग में न्याय पंचायत ढौंटियाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख चंद्र भूषण नौगाईं और विशिष्ट अतिथि बीडीओ त्रिलोक सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता में धामधार न्याय पंचायत का दबदबा रहा। 100 मीटर दौड़ में आयुष और सोनिका, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आयुष, 800 मीटर दौड़ में अजय-सृष्टि, 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आयुष कोटनाला-दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में न्याय पंचायत धामधार और बालक वर्ग में न्याय पंचायत ढौंटियाल ने बाजी मारी। अंडर-17 गोला फेंक प्रतियोगिता में नमन-साक्षी, 800 मीटर दौड़ में अमृता-हिमांशु प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में राजकुमार-रानी पटवाल, सीताराम-ईशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत धामधार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में न्याय पंचायत गुणेडी प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-21 की 3000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अभिषेक, 1500 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में अनामिका, 800 मीटर की बालिका वर्ग की दौड़ में तौषी, 100 मीटर दौड़ में अभिषेक-मीनाक्षी प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में अनामिका और सौरभ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल सिंह रावत, सिलबेडी के ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, सुरजीत सिंह रावत, खेल समन्वयक पंकज सिंह रावत, अंकुर घिल्डियाल, युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राशि कुकरेती, रविंद्र सिंह, अनुज देवरानी, विवेक सिंह, संदीप गुसाईं, ग्राम प्रधान मोहित (बयेला तल्ला), दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में मोहित और सिमरन दौड़े सबसे तेज
जयहरीखाल ब्लाक के ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जयहरीखाल। युवा कल्याण एवं खेल विकास विभाग की ओर से तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में मोहित रावत और सिमरन अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे। मुख्य अतिथि दीपक भंडारी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी जयहरीखाल के खेल के मैदान में खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने किया। शुक्रवार को पहले दिन अंडर-14 वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर दौड़ में मोहित रावत-सिमरन, मधुसूदन नेगी-संगीता, करन-सोनाक्षी, 400 मीटर दौड़ में आयुष नेगी-अदिति पंथवाल, रिषभ रावत-कविता, अनूप रावत-स्मिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में सिमरन-रिषभ, प्रियांशी-सूरज क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे।

1500 मीटर दौड़ में मंजीत-इशिका, साहिल कुमार-प्रियांशी, शुभम नेगी-कशिश, गोला फेंक में मोहन सिंह-कविता, प्रियांशु-वंशिका, कृष्ण सिंह-सानिया, चक्का फेंक में प्रियांशु कुमार-कविता, लक्की चौहान-श्रेजा कुंवर और विवेक-सृष्टि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान, बीडीओ त्रिभुवन भारती, एडीओ पंचायत अर्जुन शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण रौतेला, सूरजपाल, चंद्रमोहन, खेल समन्वयक पूर्ण सिंह नेगी, शारीरिक शिक्षक महेश कुकरेती, विवेक चौहान, विनोद बिष्ट, विष्णु बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed