{"_id":"690f469828460572d90ae6df","slug":"nsui-and-abvp-students-clashed-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119691-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एनएसयूआई व एबीवीपी के छात्रों के बीच चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एनएसयूआई व एबीवीपी के छात्रों के बीच चले लात-घूंसे
Sat, 08 Nov 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 10 छात्र गिरफ्तार
पीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में संघर्ष पर हरकत में आई पुलिस
कोटद्वार। राजकीय पीजी कॉलेज कोटद्वार के परिसर में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों गुटों ने प्राचार्य कक्ष में पहुंचकर हंगामा किया। टकराव की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों गुटों के 10 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। मामला तीन दिन पूर्व कॉलेज के एक कक्ष में नवनिर्वाचित छात्र नेता को एक छात्रा के साथ मौजूद होने से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
शनिवार को पीजी कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। कॉलेज स्टाफ मेले में व्यस्त था। सुबह करीब 11 बजे एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र गुटों के बीच कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और दोनों गुटों के छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। कुछ देर के लिए माहौल किसी जंग के मैदान की तरह हो गया। बीचबचाव करने वाले प्राध्यापकों के साथ भी अशोभनीय व्यवहार हुआ। घटना की सूचना पर एसएसआई राज विक्रम पंवार पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंच गए।
दोनों गुटों के छात्र नेताओं की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों के कई छात्रों को थाने ले आई। कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि छात्रों ने कॉलेज में संघर्ष करते हुए शांति भंग करने और माहौल खराब करने की कोशिश की है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 172 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरोप-प्रत्यारोप के बीच वायरल वीडियो से मारपीट कर माहौल खराब करने, शांतिभंग करने वाले छात्रों की पहचान होने पर एक पक्ष से छात्रसंघ अध्यक्ष विकास कुमार के अलावा हिमांशु प्रभाकर, अमन सिंह, रामगोपाल, आकाश, निशांत अग्रवाल, निशांत राजपाल और दूसरे पक्ष से हिमांशु, ऋषभ एवं सौरभ रावत के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
.
ये है घटना की जड़
हाल ही में छात्रसंघ चुनाव खत्म हुए हैं। जीत का जोश और हार की खीझ अभी खत्म नहीं हुई है। इस बीच एक पक्ष को मौका मिल गया। छात्र संघ के एक नेता को बंद कमरे में एक छात्रा के साथ मौजूद होने का वीडियो वायरल होने के बाद से दोनों पक्षों में कहासुनी के रूप में सुलग रही चिंगारी शनिवार को तीखे संघर्ष के साथ भड़क उठी।
.
पुनरावृत्ति हुई तो हड़ताल की चेतावनी
छात्रों के गुटों के बीच संघर्ष विराम के लिए कूदे प्राध्यापकों के साथ भी अभद्रता होने पर आखिरकार प्राध्यापकों के सब्र का बांध भी टूट गया। प्राचार्य से नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कॉलेज में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।