{"_id":"67e5848784153f3d870fa423","slug":"now-the-directorate-has-arranged-for-two-medical-officers-on-contract-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-650868-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अब निदेशालय ने संविदा पर दो मेडिकल अफसरों की व्यवस्था जुटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अब निदेशालय ने संविदा पर दो मेडिकल अफसरों की व्यवस्था जुटाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में आगामी दिनों में सुधार नजर आएगा। दरअसल अब अस्पताल को एक-एक कर मेडिकल अफसर मिलने शुरू हुए हैं। हाल ही में दो मेडिकल अफसर मिलने के बाद अब दो संविदा चिकित्सकों की तैनाती के निदेशालय ने निर्देश दिए हैं।
बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आकस्मिक चिकित्सा अधिकारियों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही थीं। इमरजेंसी वार्ड को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए अस्पताल प्रशासन को विशेषज्ञ चिकित्सकों को लगाना पड़ रहा था। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सकों के ओपीडी में नहीं बैठ पाने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सीएमओ डॉ. पारुल गोयल द्वारा एक माह के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था के अंतर्गत विगत सप्ताह डॉ. हिमांशु थपलियाल और सोमवार को डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने मेडिकल अफसर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।
वहीं, अब निदेशालय द्वारा संविदा पर दो मेडिकल अफसरों की व्यवस्था की जा रही है। डॉ. आशुतोष एवं डॉ. हिमांशु को कोटद्वार बेस अस्पताल में ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर चार मेडिकल अफसर मिलने से अब न केवल इमरजेंसी सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित होंगी, बल्कि विशेषज्ञ चिकित्सक भी मरीजों को ओपीडी में उपलब्ध हो सकेंगे। पीएमएस डॉ. राजीव पाल का कहना है कि दो मेडिकल अफसर मिलने से निश्चित ही काफी हद तक राहत मिलेगी।