फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Now Grastonganj's tubewell blew up, hundreds of people upset

अब ग्रास्टनगंज का ट्यूबवेल फुंका, सैकड़ों लोग परेशान

Wed, 09 Mar 2022 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 07:49 PM IST
विज्ञापन
Now Grastonganj's tubewell blew up, hundreds of people upset
गर्मियां शुरू होती ही जलसंस्थान के ट्यूबवेल जवाब देने लगे हैं, जिसके कारण आए दिन लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। सिताबपुर के बाद अब ग्रास्टनगंज के ट्यूबवेल की मोटर भी फुंक गई है, जिसके कारण सैकड़ों की आबादी पेयजल संकट झेल रही है। मजबूरी में लोगों को पेयजल टैंकर से काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रास्टनंगज ट्यूबवेल से सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज, रतनपुर, बिसनपुर और कुंभीचौड़ वार्ड में पेयजल आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह ट्यूबवेल की मोटर फुंक गई, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। दो दिन से घर के नलों में पानी नहीं आने से क्षेत्र की सैकड़ों की आबादी पानी के लिए भटक रही है। बार-बार ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने के कारण लोग जलसंस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। राजेश थपलियाल, राजेंद्र सिंह, महानंद ध्यानी, पंकज कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से ट्यूबवेल में देखरेख की कमी के कारण आए दिन सिताबपुर ट्यूबवेल की मोटर फुुंक जाती है। तीन माह पूर्व विभाग ट्यूबवेल की मरम्मत में हजारों रुपये खर्च कर चुका है, फिर भी ट्यूबवेल फुंक चुका है। इस कारण लोगों को हफ्तेभर तक पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर विभाग एक पानी का टैंकर भेजकर खाना पूर्ति कर देता है, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहा है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रास्टनगंज के ट्यूबवेल में सोमवार सुबह खराबी आ गई है। दो दिन के अंदर ट्यूबवेल की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। तब तक क्षेत्र में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी। - प्रीति, जेई जलसंस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed