{"_id":"5e4ac5ec8ebc3ef2d469737d","slug":"now-electricity-problems-will-be-solved-in-rikhanikhal-kotdwar-news-drn3364810177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिखणीखाल और धुमाकोट के 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ: दलीप रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिखणीखाल और धुमाकोट के 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ: दलीप रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिखणीखाल/कोटद्वार। ऊर्जा निगम के विद्युत वितरण खंड कोटद्वार की ओर से रिखणीखाल को नया विद्युत उपखंड बनाते हुए सोमवार को विद्युत सब स्टेशन भवन का शिलान्यास कर दिया गया। इस मौके पर लैंसडौन के विधायक दलीप रावत ने कहा कि अब रिखणीखाल और धुमाकोट के लोगों को स्यूंसी और जयहरीखाल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नए उपखंड से करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
रिखणीखाल ब्लॉक के कोटा गांव में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत ने विद्युत सब स्टेशन और उपखंड कार्यालय का शिलान्यास के बाद शिलापट्ट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय खुलने से क्षेत्र के लोगों की विद्युत संबंधी समस्याओं का यहीं पर निस्तारण होगा। उन्हें जयहरीखाल और स्यूंसी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए जहां लोगों को आर्थिकी बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, वहीं मूलभूत स़ुविधाएं भी जुटाई जा रही हैं। विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह ने बताया कि सब-स्टेशन और उपखंड कार्यालय के निर्माण के लिए 45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अप्रैल से रिखणीखाल में अलग एसडीओ की तैनाती कर दी जाएगी। जयहरीखाल के एसडीओ को वहां का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जो वहां पर सप्ताह में दो दिन बैठेंगे।
ग्राम पंचायत कोटा की प्रधान मीनाक्षी देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गिरीश देवरानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संपत सिंह नेगी, जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह रावत, राकेश देवरानी, सतेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि गोपाल रावत, अनिल हेमदानी, गोविंद सिंह बिष्ट, पुष्पा देवी, नागेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, जेपी ध्यानी, कमलेश कोटनाला व दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो