फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Not land transfer, construction preparation

भूमि हस्तांतरण हुआ नहीं, निर्माण की तैयारी

Sat, 16 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sat, 16 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

ग्रामीण निर्माण विभाग घनसाली खंड की कार्यप्रणाली से कीर्तिनगर के मालगड्डी गांव के लोग हैरान हैं। विभाग ने खाली तोक-मालगड्डी मोटर मार्ग के निर्माण की निविदा आवंटित कर दी। जबकि अब तक नापभूमि हस्तांतरण की पत्रावलियां तैयार नहीं हुई हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि राजनीतिक दबाव में विभाग ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए विभाग के एई और जेई ने निविदा निरस्त करने का अनुरोध किया था, लेकिन विभाग ने इसके बावजूद निविदा आमंत्रित कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग ने 22 जून को धद्दी-सेरा मार्ग के किमी 1.5 (खाली तोक) से करीब सवा तीन किमी लंबे मार्ग के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की। यह मार्ग मालगड्डी गांव को यातायात से जोड़ रहा है। 8 जुलाई निविदाएं खुलकर आवंटित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निविदा आमंत्रित करने के एक हफ्ते बाद विभाग के अधिशासी अभियंता ने भूमि संबंधी पत्रावालियों के निस्तारण के निर्देश दिए। गांव में गए एई और जेई के समक्ष लोगों ने रोष जताते हुए सवाल उठाया था कि विभाग टेंडर निकालने के लिए इतना आतुर क्यो हैं? जबकि खेतों मेें अभी फसल उग रही है। उसको कटने में अक्तूबर माह तक का समय लगेगा।
जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी जोशी बताती हैं कि वन भूमि हस्तांतरित नहीं हुई है और नापभूमि की पत्रावलियां भी तैयार नहीं है। ऐसे में सड़क निर्माण के टेंडर जारी होना   आश्चर्यजनक है।


सड़क ग्रामीणों के लिए बनती है। जबरदस्ती कोई काम नहीं किया जाएगा। कई बार टेंडर और भूमि हस्तांतरण प्रक्रियाएं साथ-साथ चलती हैं। सड़क का निर्माण नाबार्ड के सहयोग से हो रहा है। उसका ब्याज सहित कर्ज वापस लौटाना पड़ता है। ऐसे में कागजी प्रक्रियाओं में देरी उचित नहीं है। - वाईडी पांडे, मुख्य अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed