फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   no water supply in panchur and boargaon

सात दिनों से पंचूर और बोरगांव में पानी नहीं

Fri, 29 Jan 2016 10:04 PM IST
यमकेश्वर
यमकेश्वर Updated Fri, 29 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचायत सीला के खंड ग्राम पंचूर और बोरगांव में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में लोगों को दो किमी दूर प्राकृतिक जलस्रोत पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन

सन 1992 में ग्राम पंचूर और बोरगांव के 40 परिवारों के लिये एकल पेयजल योजना ग्राम ढुंगाधार के गदेरे से बनायी गयी थी। इस योजना से जूनियर हाईस्कूल ठांगर भी लाभान्वित होता है। योजना पर पानी नही आने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों में तो अक्सर इस पेयजल योजना पर पानी नही रहता है लेकिन इस बार तो सर्दियों केे मौसम में ही पानी नही आ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अंबिका प्रसाद बडोला, दिनेश बडोला, भारत मोहन, राजेश बडोला, मानेंद्र बिष्ट, बचन बिष्ट, रघुनंदन बडोला, खुशीराम सिंह, भारत सिंह, पुष्पा देवी, अरूण चंद्र, वीरेंद्र प्रसाद, कोमल बडोला आदि ग्रामीणों का कहना है गांव में पानी के नही आने से उन्हें रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों को भी पानी की दिक्कत हो रही है। जल संस्थान के जेई रतन सिंह रावत का कहना है कि गांव में पानी नहीं आने की जानकारी नहीं है। इस बारे में जल्दी ही गांव में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed