फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   no water in 24 days

24 दिन में भी नहीं टपका नलों से पानी

Thu, 03 Dec 2015 06:04 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Thu, 03 Dec 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
कोट ब्लाक के चोपड़यूं गांव के लोग 24 दिन से जल संकट से जूझ रहे हैं। इस गांव की पेयजल योजना में आई खराबी को संस्थान अभी तक दूर नहीं कर पाया है। ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। कोट ब्लाक के बहेड़ाखाल ग्राम पंचायत क्षेत्र स्थित चोपड़ियूं गांव में असगढ़ गदेरे से असगढ़-दियूसा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


दो साल पहले दैवी आपदा में यह पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। पिछले साल जल संस्थान की ओर से आपदा की मद से इसमें मरम्मत कार्य कराया गया था जिसमें 20 लाख की राशि खर्च की गई। मरम्मत होने के बाद भी यह योजना लोगों की अपेक्षा पर खरी नहीं उतर पा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी बृज मोहन सिंह रावत ने बताया कि पिछले 19 नवंबर को इस योजना में खराबी आने से चोपड़यूं गांव में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी जो अभी तक सुचारु नहीं हो पाई है। इस वजह से गांव में रह रहे 20 से अधिक परिवारों को प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीके सैनी बताया कि इस योजना को सुचारु किया जा रहा है। कुछ जगहों में योजना की लाइन को बदला जा रहा है। जल्दी ही गांव की पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed