फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   No water in 18 villages of Yamkeshwar block for four days

Kotdwar News: यमकेश्वर ब्लॉक के 18 गांव के लोग प्राकृतिक स्रोत से ढो रहे हैं पानी

Wed, 11 Jan 2023 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
No water in 18 villages of Yamkeshwar block for four days
यमकेश्वर ब्लॉक के 18 गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली हिंवल नदी पंपिंग पेयजल योजना का पाइप फटने से गांवों में चार दिनों से ठप पड़ी है। ऐसे में कड़ाके की ठंड में भी सैकड़ों पेयजल उपभोक्ता कई किमी. दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर लाने के लिए मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी जलसंस्थान लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

हिंवल नदी पंपिंग पेयजल योजना से यमकेश्वर ब्लॉक के परिंदा, डांगी, पठोला, रिखेड़ा, बनचूरी, खोबरा, चोपड़ा, थनूर, भृगुखाल, बिनक आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। पिछले रविवार को पेयजल योजना का मुख्य पाइप फट जाने के कारण उक्त सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की ओर से ग्रामीणों के लिए पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है जिसके कारण लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान सरिता देवी लखेड़ा, कमला देवी द्विवेदी, दीपक कुमार, राकेंद्र सिंह ने जलसंस्थान पर क्षेत्र की जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। जलसंस्थान से लगातार पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग न तो पेयजल लाइन ठीक कर रहा है और न ही पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर रहा है। ऐसे में उन्हें प्राकृतिक स्रोत से सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंवल नदी पेयजल योजना का मेन पाइप फटने के कारण जलापूर्ति बंद है। शीघ्र पाइप बदलकर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed