फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   no water filling in pond for animals

पशुओं के लिए पानी तक नहीं भरने दिया जा रहा तालाब में

Mon, 25 Apr 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 25 Apr 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
no water filling in pond for animals
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

भाबर के शिवराजपुर गांव के लोगों ने उनके सार्वजनिक तालाब और इससे सटी सरकारी जमीन कब्जाने के प्रयास का विरोध करते हुए सोमवार को यहां तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि भूमाफिया के इशारे पर सौ साल पुराने पशुओं के पानी पीने के तालाब में पानी नहीं भरने दिया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध करने पर जनप्रतिनिधियों को धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने तालाब में पानी की व्यवस्था कराने और सरकारी जमीन पर कब्जे की जांच की मांग प्रशासन से की है। कहा कि इस मामले में कार्रवाई न होने पर ग्रामीण फिर से तहसील में प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलोक रावत और ग्राम प्रधान जीना देवी की अगुवाई में शिवराजपुर के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील में प्रदर्शन के बाद एसडीएम जीआर बिनवाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें गांव के सौ साल पुराने तालाब में पानी भरने से रोकने और करीब पांच बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास की बात कही। कहा कि गांव में वर्ष सौ साल से अधिक समय से तालाब मौजूद है। जहां गांव ही नहीं बल्कि पूरे इलाके के पशु गर्मियों में पानी पीते हैं। इसी जमीन पर सिंचाई विभाग का एक ट्यूबवेल भी मौजूद है, जहां से इस तालाब में पानी भरा जाता है। ग्रामीणों ने वर्ष 1952 के उन दस्तावेजों को भी एसडीएम के समक्ष पेश किया, जिसमें वहां पर तालाब होने और कैटल रेस्ट लैंड के प्रमाण मौजूद हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में पूर्व बीडीसी मायारानी, जगदीश कपटियाल, संजीव जखमोला, पीतांबर दत्त कपटियाल, वीरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण बिष्ट, अरविंद लिंगवाल, गिरीश वशिष्ठ, शशिकांत जोशी, सतीश कपटियाल, रमाकांत तिवारी, हरीश चंद्र जोशी और मदनमोहन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed