फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   no toilet in 7509 gram panchayat

7509 ग्राम पंचायतों के कई परिवारों में नहीं है शौचालय

Sun, 07 Feb 2016 10:03 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sun, 07 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के 7509 ग्राम पंचायतों में आज भी कई परिवारों के पास शौचालय नहीं है। शौचालय न होने से खुले में शौच करना इन परिवारों की मजबूरी बना हुआ है। गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के मामले में स्वच्छ भारत मिशन की बेस लाइन सर्वे की रिपोर्ट संचालित कार्यक्रमों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में प्रत्येक परिवार को शौचालय सुविधा से जोड़ने के लिए पिछले एक दशक से अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि देकर ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वर्ष 2004 में इसकी शुरुआत ‘संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम’ से की गई। तब ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए पांच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। कुछ समय बाद इसे निर्मल भारत अभियान के नाम से संचालित किया गया। वर्ष 2012 से यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन के नाम से चल रहा है। वर्तमान में इस अभियान के अंतर्गत लोगों को शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में इस कार्यक्रम को शुरू हुए करीब 12 साल पूरे होने को हैं। इन 12 सालों में प्रदेश में यह कार्यक्रम कोई खास रंग नहीं दिखा पाया है। भारत स्वच्छ अभियान के अंतर्गत स्वजल विभाग की ओर से भारत सरकार को भेजे जाने वाली इस बेस लाइन सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार इस साल जनवरी महीने के अंत तक प्रदेश में मात्र 463 ग्राम पंचायतें ही ऐसी है जिनमें सभी परिवारों पास शौचालय है। 7509 ग्राम पंचायतों में अभी भी ऐसे परिवार हैं जिनमें कई परिवारों के पास अभी भी शौचालय नहीं हैं। इन परिवारों को शौच के लिए अभी खुले स्थान पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी जिला आगे, चंपावत फिसड्डी
पौड़ी। ग्राम पंचायतों में सभी परिवारों को शौचालय से जोड़ने के मामले में प्रदेश में पौड़ी जिला सबसे आगे है। पौड़ी जिले में सर्वाधिक 111 ग्राम पंचायतों में सभी परिवारों के पास शौचालय हैं। जबकि चंपावत जिले में अभी एक ही ग्राम पंचायत ऐसी है जिसमें सभी परिवार शौचालय सुविधा से जुड़े हैं। पूरी तरह शौचालय सुविधा से आच्छादित अन्य ग्राम पंचायतों में 69 ग्राम पंचायतें  चमोली की, 15 देहरादून की, 12 हरिद्वार की, 37 रुद्रप्रयाग की, 19 टिहरी की, 32 उत्तरकाशी की, तीन अल्मोड़ा की, सात बागेश्वर की, 101 पिथौरागढ़ की, तीन नैनीताल की और 26 ऊधमसिंह नगर की हैं।

अल्मोड़ा में 1164 ग्राम पंचायतों के
कई परिवारों के पास नहीं शौचालय
पौड़ी। प्रदेश में जिन 7509 ग्राम पंचायतों कई परिवारों के पास शौचालय नहीं है उनमें सर्वाधिक 1164 ग्राम पंचायतें अल्मोड़ा जिले की है। इसके अलावा चमोली में 544, देहरादून में 445, हरिद्वार में 304, पौड़ी में 1103, रुद्रप्रयाग में 301, टिहरी में 1011, उत्तरकाशी में 472, बागेश्वर में 409, चंपावत में 312, नैनीताल में 494, पिथौरागढ़ में 586 और ऊधमसिंह नगर में 364 ग्राम पंचायतों कई परिवार शौचालय सुविधा से वंचित है।

प्रोत्साहन राशि कम होना, जागरूकता की कमी  
पौड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी परिवारों के पास शौचालय न होने का मुख्य कारण लोगों जागरूकता की कमी एवं योजना के अंतर्गत शौचालय बनाने के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का कम होना है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके अंतर्गत अब शौचालय बनने के बाद प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जो काफी कम होती है। कई लोग जागरूकता की कमी से इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं।


कोट
प्रदेश में पौड़ी जिले में सबसे अधिक 111 ग्राम पंचायतों में ऐसी है जिनमें सभी परिवारों के पास शौचालय है। इनमें सर्वाधिक 14 ग्राम पंचायतें जयहरीखाल में हैं। अन्य ग्राम पंचायतों में भी सभी परिवारों में शौचालय के लिए कवायदें चल रही है। इन गांवों की रिपोर्ट रोज भारत सरकार को भेजी जाती है। इसकी समीक्षा भी की जाती है।
- सोमनाथ सैनी, परियोजना प्रबंधक स्वजल पौड़ी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed