फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   No ruckus will be allowed on New Year, action will be taken

Kotdwar News: नववर्ष पर नहीं होने दिया जाएगा हुड़दंग, होगी कार्रवाई

Thu, 26 Dec 2024 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
No ruckus will be allowed on New Year, action will be taken

विज्ञापन
लैंसडौन। आदर्श चुनाव संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए नववर्ष आगमन की पूर्व संध्या पर कहीं भी हुड़दंग नहीं मचने देने को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने लैंसडौन होटल यूनियन सदस्यों के साथ बैठक कर जारी गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।31 दिसंबर व नए साल के जश्न को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर एसएसपी के निर्देश पर साइबर अपराध एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के साथ ही यातायात व महिला सुरक्षा को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
एएसपी चंद्रमोहन सिंह व प्रभारी निरीक्षक लैंसडौन मोहम्मद अकरम ने बताया कि नगर निकायों के चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू है। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




शराब पीकर वाहन चलाने वालों, होटल या अन्य सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग या हंगामा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए होटल एसोसिएशन को पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा। वहीं, होटल बुकिंग के नाम पर लुभावने ऑफर देकर साइबर ठगी करने, डिजिटल अरेस्ट, महिला एवं बच्चों से जुड़े सोशल मीडिया अपराध की जानकारी समय रहते सरकार की ओर से संचालित टोल फ्री नंबर 1930, 112, 15100 पर देने की सलाह दी। बैठक में अजय सतीजा, सुनील बख्शी, विकास सिंह, सक्षम कुमार और गौरव सबलोक सहित कई होटल कारोबारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed