फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   No road cart will be installed on Gokhale road

गोखले मार्ग पर नहीं लगेगी रेहड़ी ठेली

Fri, 12 Feb 2021 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
No road cart will be installed on Gokhale road
गोखले मार्ग समेत अन्य मुख्य मार्गों पर फड़ रेहड़ी-ठेलियों के कारण लगने वाले जाम को लेकर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर तय किया गया कि गोखले मार्ग पर रेहड़ी और ठेली लगाने पर पूर्णत: प्रतिबंध होगा। नियम का पालन न करने वालों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त पीएल शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि शाम पांच बजे के बाद फल सब्जी की रेहड़ी और ठेलियां गोखले मार्ग में घुस जाती हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। सर्वसम्मति से तय हुआ कि पुलिस प्रशासन गोखले मार्ग में प्रवेश करने वाले सभी चारों रास्तों पर बैरिकेडिंग करेगी। गोखले मार्ग पर व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन दो संविदा कर्मचारियों को तैनात करेगा। नगर निगम की ओर से फड़ वालों को लाइसेंस और आईडी दी जाएगी। सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी बनाई जाएगी। पट्टी के बाहर फड़ लगाने वालों का चालान किया जाएगा। बैठक में सीओ अनिल जोशी, सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, संजय मित्तल, पार्षद कुलदीप कांबोज, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, जेई अखिलेश खंडूड़ी, सुरेश अग्रवाल, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed