फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   no benefits of ropeway

लाखों खर्च के बाद भी नहीं मिला रोपवे का लाभ

Tue, 11 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

काश्तकारों को सुविधा देने के लिए दस साल पूर्व आधा दर्जन गांवों के लिए बनाए जाने वाला रोपवे खोंगचा-पंयाखोली का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम ने निर्माण के नाम पर तारों के सहारे जो ट्राली जोड़ी थी वह आज तक अपनी जगह से हिली नहीं। साथ ही एकत्रित (नगदी फसल) सामग्री को रखने के लिए टीन शेड (स्टोर)आदि का निर्माण भी नहीं किया है।
विज्ञापन


विकासखंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र में काश्तकारों की नगदी फसल को बाजार तक पहुंचाने के लिए वर्ष 2006 में खोंगचा-पंयाखोली रोपवे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। समविकास योजना के तहत लग-भग 20 लाख की लागत से बनाई जाने वाली इस योजना के निर्माण का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल बीत जाने के बाद भी न तो योजना का निर्माण पूरा हो पाया और नहीं काश्तकारों को इसका लाभ मिल पाया है। पूर्व प्रधान राकेश बर्त्वाल व बल्ला देवी कहते हैं कि उनके क्षेत्र के खोंगचा, सरकासैण, डांडाखील, पाड़व, मोलधार, सरमोली, पल्लापटाल आदि कई गांवों में चौलाई, आलू, सोयाबीन, राजमा, बेमौसमी सब्जी व फल की खेती की जाती है।

मोटर मार्ग से दूर होने से काश्तकारों की यह फसल बाजार तक न पहुंच पाने से उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाते थे। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए क्षेत्रीय लोगों ने उक्त रोपवे की मांग की थी। योजना स्वीकृत हुई किंतु गढ़वाल मंडल विकास निगम ने निर्माण के नाम पर मात्र तारों के सहारे ट्राली लटका कर काम अधूरा छोड़ दिया।

रोपवे के दोनों छोरों पर सामग्री को रखने के लिए शेडों का निर्माण किया जाना था। काश्तकार कहते हैं कि अगर रोपवे बन जाता तो उससे उनको कई फायदे होते। वर्तमान में उक्त गांव मोटर मार्ग से जुड़ जाने के बाद भी आज इन गांवों के लिए रोपवे का महत्व कम नहीं हुआ है।

 ---
-योजना का अधूरा निर्माण करने पर निगम का भुगतान रोक दिया गया है। इसके लिए शासन स्तर पर बैठक आयोजित हो चुकी है आदेश आने पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
अमर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी टिहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed