Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   No arrangements to protect crops from wildlife, agricultural land is becoming barren.

Kotdwar News: वन्यजीवों से फसल सुरक्षा के इंतजाम नहीं, बंजर होने लगी कृषि भूमि

Fri, 13 Nov 2026 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 13 Nov 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
No arrangements to protect crops from wildlife, agricultural land is becoming barren.
दुगड्डा/कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमथगांव के मांडई गांव में वन्यजीवों और निराश्रित पशुओं से फसलों को नुकसान पहुंचने के कारण कृषि भूमि बंजर होने के कगार पर है। फसल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों का खेती से मोहभंग होने लगा है। ग्राम पंचायत और महिला समूहों ने कृषि विभाग से गांव में घेरबाड़ कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लंगूरगाड नदी के समीप बसे मांडई गांव में करीब 25 काश्तकार खेती पर निर्भर हैं। ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन खरीफ और रबी की फसलें और दुग्ध व्यवसाय रहा है। पहले ग्रामीण स्वरोजगार के लिए आलू, प्याज, अरबी, लहसुन, हल्दी और अदरक के साथ ही दलहनी फसलों की खेती करते थे। इसके अलावा धान, मंडुआ और गेहूं का उत्पादन भी किया जाता था लेकिन वन्यजीवों और निराश्रित पशुओं से फसलों को लगातार नुकसान पहुंचने के कारण खेती करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के खेतों की सिंचाई के लिए लंगूरगाड नदी से नहर का निर्माण कराया गया था लेकिन आपदा प्रभावित क्षेत्र होने के कारण नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे खेतों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। वहीं, फसल सुरक्षा के लिए पक्की घेरबाड़ नहीं होने से काश्तकारों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान उमथगांव की ओर से मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी को गांव में 1500 मीटर चेन लिंक फार्म फेंसिंग कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। महिला समूहों ने भी निराश्रित पशुओं और वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री कुशल विकास योजना (पीएमआरकेवीवाई) के तहत घेरबाड़ कराने की मांग की है।

.
मांडई गांव की कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद ही कार्य कराया जा सकेगा।
- केहर सिंह, ब्लॉक कृषि अधिकारी दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed