Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Asha workers continue their protest demanding increase in honorarium

Kotdwar News: मानदेय बढ़ोतरी को लेकर आशाओं का धरना जारी

Fri, 13 Nov 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 13 Nov 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Asha workers continue their protest demanding increase in honorarium
कोटद्वार। मानदेय में बढ़ोतरी समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन से जुड़ी चार ब्लॉकों की आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दुगड्डा, जयहरीखाल, द्वारीखाल और एकेश्वर ब्लॉक की कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुईं और धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें तीन हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अब इसका भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के माध्यम से कराने के आदेश दिए गए हैं, जिसका वे विरोध कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में नीलम कुकरेती, गीता जदली, अनीता, मीना देवी, सुमित्रा भट्ट, मीना रावत, ललिता, उषा देवी, कल्पना काला, मेघा असवाल, मधु ममगाईं, जमुना देवी, सुलोचना, आनंदी, कमला बलूनी, लक्ष्मी, कुसुमलता, संगीता, शशि और सुमन आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed