फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nine of land erosion threatens villages

भू-कटाव से नौ गांवों को खतरा

Sat, 06 Aug 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sat, 06 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला मुख्यालय के बारिश के पानी से हो रहे भू-कटाव पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। कहा कि नगरक्षेत्र के बरसाती पानी के बहाल के लिए नालों का निर्माण नहीं होने से कई वर्षों से पिपली, शिल्डोगांव, पैन्यूला, बागी, केमसारी, बुडोगी, कुठ्ठा, भैंतोगीसेरा, बलाम आदि गांव में भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

बारिश के दिनों में दर्जनों परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, जबकि सैकड़ों नाली भूमि मलबे की भेंट चढ़ जाती है। चंबा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह रावत ने कहा कि तीन साल पूर्व अवस्थापना खंड पुनर्वास ने नगरक्षेत्र के नाले का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। जिससे आधा दर्जन से अधिक गांव खतरे की जद हैं। साथ ही सैकड़ों नाली भूमि भी मलबे में दब रही है। जिला प्रशासन एवं पुनर्वास निदेशालय ग्रामीणों को कई बार आश्वासन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने समस्या का जल्द निराकरण नहीं होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



चौंदाणा के पास हो रहा भूस्खलन
नई टिहरी। जाखणीधार के चौंदणा-खैट मार्ग पर हो रहे भूस्खलन से चाैंदाणा गांव को खतरा बना हुआ है। प्रधान हिमा देवी, पूर्व प्रधान कमल लाल, सत्ये सिंह ने कहा कि मार्ग पर भारी भूस्खलन हो रहा है, जिससे ग्रामीणों की कृषि भूमि के साथ ही संपर्क मार्ग, पेयजल लाइन आदि संपत्तियां मलबे में दब रही है। शनिवार को सड़क कोपड़धार से भारी बोल्डर आने से कई पेड़ों को क्षति पहुंची है। उन्होंने लोनिवि एवं शासन-प्रशासन से भूस्खलन रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed