फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NHM employees staged a silent protest against the government

एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ दिया मौन धरना

Fri, 10 Dec 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
NHM employees staged a silent protest against the government
कोटद्वार में प्रदेश सरकार के खिलाफ मौन धरना देते एनएचएम कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड पे का लाभ देने समेत दो सूत्री मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ तीसरे दिन मौन धरना दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा और बेस अस्पताल कोटद्वार में कार्यरत एनएचएम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के कोटद्वार शाखा अध्यक्ष राहुल नेेगी के नेतृत्व में आयोजित सभा में कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा राज्य में एनएचएम कर्मियों को बेहतर ग्रेड पे के साथ अन्य बहुत सी सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार सुविधाएं देना तो छोड़ कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन भी नहीं दे पा रही हैै। उन्होंने एनएचएम में आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही नियुक्ति को समाप्त करने और वर्तमान में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को एनएचएम में समायोजित करने की मांग की। इस अवसर पर संगठन के शाखा सचिव अरविंद नेगी, डॉ. ऋषि रावत, तनुज मैठाणी, रोहित नेगी, अखिलेश नैथानी, परमवीर प्रसाद, चंद्रमोहन, योगेंद्र बिष्ट, अजीत रावत, अनीता, रुचिता रावत, उर्मिला तड़ियाल, दिव्या रावत और साक्षी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed