फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NGO adopted General Bipin Rawat's village

जनरल बिपिन रावत के गांव को एनजीओ ने लिया गोद

Fri, 15 Apr 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
NGO adopted General Bipin Rawat's village
महाराष्ट्र के लातूर स्थित गैर सरकारी संस्थान (एनजीओ) डा. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान (एचबीपीपी) ने देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पैतृक ग्राम पंचायत बिरमोली को गोद ले लिया है। जिला प्रशासन की ओर से एनजीओ को विकास कार्य के संचालन के लिए सभी अनुमति प्रदान कर दी गई है। एनजीओ की ओर से गांव में डेरा डालते हुए विकास गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। प्रथम चरण में एनजीओ की ओर से स्कूली बच्चों को साइकिल प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन

डॉ. हरिवंशराय बच्चन प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ति उर्मिला यादव की अगुवाई में एनजीओ की टीम दो सप्ताह पहले गांव पहुंच चुकी है। एनजीओ ने गांव के प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी डा. विजय जोगदंडे से मुलाकात कर उन्हें अपने कार्यों की जानकारी दी और विधिवत अनुमति हासिल की। निवृत्ति यादव ने बताया कि पौड़ी जिले में बिरमोली ग्राम पंचायत के अंतर्गत सैंण और मथारा राजस्व गांव आते हैं। संस्था ने विकास कार्य के लिए पूरी ग्राम पंचायत को गोद लिया है। देश के पहले सेना प्रमुख पद्मविभूषण जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव सैंण और ग्राम पंचायत बिरमोलीखाल में उनके प्रतिष्ठान के माध्यम से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार को छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। शुक्रवार को बिरमोली में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मानसी देवी, जनरल बिपिन रावत के चाचा भरत सिंह रावत, एनजीओ के संस्थापक निवृत्ति यादव, विशाल रावल, समाज सेवी रविंद्र सिंह, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और ग्राम पंचायत बिरमोली के नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed