{"_id":"6925ada549ef3e43700041a0","slug":"newly-elected-village-heads-and-village-panchayat-members-were-sworn-in-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120039-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को दिलाई शपथ
Tue, 25 Nov 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
साझासैंण स्थित दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते नवनिर्वाचित ग
- फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को दिलाई शपथ
दुगड्डा (कोटद्वार)। साझासैंण स्थित दुगड्डा ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित 42 ग्राम प्रधानों व 270 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
समारोह में बीडीओ बीडी रतूड़ी ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। बताया कि दिसंबर में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। विभिन्न विभागों की योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी संतन सिंह बिष्ट, ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र चौहान समेत सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी मनोज भट्ट ने किया।