फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Newly appointed Bishop's ceremony today

बिजनौर गढ़वाल डायसिस के नव नियुक्त विशप का पदग्रहण समारोह आज

Thu, 31 Oct 2019 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed Bishop's ceremony today
बिजनौर डायसिस के नव नियुक्त विशप फादर विंसेंट नैल्लाईपरंबिल। - फोटो : KOTDWAR
बिजनौर गढ़वाल डायसिस‘ के वर्तमान बिशप जॉन वडकेल विगत 10 वर्षों की सेवा के बाद 31 अक्टूबर 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह ले रहे नवनियुक्त बिशप फादर विंसेंट नैल्लाईपरम्बिल 01 नवंबर को सेंट जोसफ कॉन्वेन्ट स्कूल कोटद्वार के प्रांगण में डायसिस के तीसरे बिशप के रूप में शपथ लेंगे।
विज्ञापन

सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक फादर जोस ने बताया कि नवनियुक्त बिशप फादर विंसेंट ने 20 अप्रैल 1987 को अपने घर की सभी सुख-सूविधाओं को त्याग कर गढ़वाल क्षेत्र की ओर प्रस्थान किया। पौड़ी के मैसमोर इंटर कॉलेज से उन्होंने इंटरमिडिएट की परीक्षा उर्तीण करने के पश्चात 1990 से लेकर 1999 तक सेंट जोसफ क्षेत्र गुरूकुल इलाहाबाद से दर्शनशास्त्र, ईशशास्त्र की पढ़ाई पूरी की। 08 अप्रैल 1999 को बिजनौर गढ़वाल डायसिस के प्रथम बिशप ग्रेशियन मुडांडन से पुरोहिताई की दीक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वे गत दो वर्षों से मसीह दिलासा स्कूल चिन्यालीसौड़ में प्रबंधक के पद पर कार्यभार संभालते आ रहे हैं। वे अब तीसरे बिशप के रूप में बिजनौर एवं उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में व्याप्त धर्मप्रांत के उत्तराधिकारी के रूप में सेवाएं देेंगे। एक नवंबर को उनका अभिषेक और पदग्रहण समारोह सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार‘ के प्रांगण में संपन्न होगा। जिसमें कई जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, कला एवं संस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियों के साथ-साथ बिजनौर गढ़वाल क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed