{"_id":"66a52b84272b8fd1180fffb0","slug":"negligence-railway-booking-office-filled-with-water-removed-using-motor-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-464817-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : रेलवे के बुकिंग कार्यालय में भरा पानी, मोटर लगाकर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : रेलवे के बुकिंग कार्यालय में भरा पानी, मोटर लगाकर निकाला गया
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के आरक्षण एवं सामान्य टिकट बुकिंग कार्यालय में पानी की पाइप लाइन में डाली गई लकड़ी निकल जाने से पानी भर गया। परिसर में करीब एक फीट पानी भरा होने के कारण आरक्षण एवं कंप्यूटराइज्ड टिकट व्यवस्था ठप हो गई। कंप्यूटर न चलने से दो घंटे तक आरक्षण नहीं हो सका और जनरल टिकट मैनुअल बनाए गए। बाद में मोटर लगाकर पानी निकाला गया।
रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में बुकिंग कार्यालय पुराने भवन में ही चल रहा है। यह भूमितल से थोड़ा नीचे है। शनिवार सुबह 7:30 बजे बुकिंग कार्यालय के कर्मचारी जब पहुंचे, तो उन्हें कार्यालय से बाहर की ओर पानी बहता मिला। अंदर करीब एक फीट तक पानी भरा था। इससे सुबह आठ बजे से टिकट आरक्षण का काम शुरू नहीं हो सका। सूचना स्टेशन अधीक्षक आशीष बिष्ट को दी गई। इस दौरान कार्यालय की बिजली काटी गई। फिर रेलकर्मियों ने कुछ देर स्वयं पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन परिसर में पानी ज्यादा होने से कर्मी नहीं निकाल सके। बाद में मोटर लगाकर पानी निकाला गया।
सूचना पर रेलवे के नजीबाबाद स्थित विद्युत निगम से टीम पहुंची और बिजली सुचारु की गई। 10 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर आनन-फानन आरक्षण व्यवस्था सुचारु की गई। इस बीच जनरल टिकट मैनुअल बनाए गए। दोपहर 12:15 बजे नजीबाबाद स्टेशन से पहुंचे खंड कार्यालय के प्लंबर ने बुकिंग कार्यालय परिसर में पाइप लाइन को ठीक किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पानी भरने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने आरक्षण और कंप्यूटराइज्ड टिकट बनाने की व्यवस्था प्रभावित होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
बेकार बह गया हजारों लीटर पानी
बुकिंग कार्यालय परिसर में पाइप लाइन में टोटी का कनेक्शन करने के बजाय लकड़ी का गुटका लगाया गया था। रात में किसी समय गुटका निकल गया और ओवरहेड टैंक का पानी कार्यालय में भर गया। यह पानी नाली में न छोड़कर खुले में छोड़ने से स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई।