फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   necessary to have moral values ??for the future generation to be cremated

भावी पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए नैतिक मूल्यों का होना जरूरी

Sat, 13 Feb 2021 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
necessary to have moral values ??for the future generation to be cremated
टूरिस्ट संदेश परिवार की ओर से ‘लोक सेवा में नैतिकता का महत्व’ विषय पर एक संगोष्ठी और छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया भारद्वार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमकेवीएन स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि वर्तमान में लोगों में नैतिक मूल्यों की कमी आ रही है। भावी पीढ़ी को संस्कारित करने और समाज में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को व्यापक रूप से करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डॉ. नंदकिशोर डोंडियाल ने कहा कि यदि हमें नैतिक रूप से सफल होना है तो सर्वप्रथम हमें समयबद्ध होना पड़ेगा। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि बिना कर्तव्य निर्वहन किए हुए हम नैतिकता का पालन नहीं कर सकते हैं। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रिया भारद्वाज ने प्रथम, कृष्णा कुकरेती ने द्वितीय और तृतीय वैभवी देवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जमुना नेगी, रेणु और आदित्यपाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पीएल खंतवाल, प्रकाश कोठारी, चक्रधर शर्मा कमलेश, कुंजबिहारी भट्ट, नागेंद्र उनियाल, सुधींद्र नेगी, मयंक प्रकाश कोठारी, सुरेंद्र लाल आर्य, अरविंद दुदपुड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र नौटियाल और सपना रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed