फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   National festivals are five talented and respected doctor

राष्ट्रीय पर्वों पर पांच मेधावी और चिकित्सक होंगे सम्मानित

Fri, 03 Jun 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Fri, 03 Jun 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के नवनियुक्त प्राचार्य/डीन प्रो. चंद्रमोहन रावत की प्राथमिकता संकाय सदस्य व विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करना, क्लीनिकल मैटीरियल उपलब्ध कराना और निकट भविष्य में प्रत्येक विभाग में पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराना है।

विज्ञापन


कालेज के सहयोगियों और छात्र-छात्राओं से मुलाकात करते हुए प्रभारी प्राचार्य ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। कहा कि संस्थान को अग्रणी बनाया जाएगा। यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और प्रशिक्षण मिले, इसके लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने सभी प्रतिभागियों से पांच बिंदुओं शिक्षा, प्रशिक्षण, शोध, चिकित्सा सेवा और गुणवत्ता पर फोकस करने की अपील की। प्राचार्य ने चिकित्सा क्षेत्र के उद्देश्य और जिम्मेदारियों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। कहा कि वह संस्थान के प्रति निष्ठावान रहें और पूर्ण मनोयोग से अपनी सेवाएं दें। ताकि जिस मकसद से पर्वतीय क्षेत्र में इस मेडिकल कालेज की स्थापना हुई है, उस  लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. रावत ने दो महापुरुषों वीर चंद्र सिंह गढ़वाली (जिनके नाम से मेडिकल कालेज है) और एचएन बहुगुणा  (जिनके नाम से बेस अस्पताल है)  की जयंती और पुण्यतिथि को हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर संस्थान के टॉप 5 विद्यार्थी एवं विशेष उपलब्धि वाले फैकल्टी/चिकित्सक को सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर बेस अस्पताल के एमएस सुरेश जैन, प्रो. अमित सिंह, प्रो. रविंद्र बिष्ट, सहायक प्रो. अभिषेक सिंह और एसआर जयदीप नंदी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed