फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nanda Raj-Jat earns praise; teachers impress.

Kotdwar News: नंदा राजजात को मिली प्रशंसा, शिक्षकों ने किया प्रभावित

Sat, 29 Aug 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 29 Aug 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Nanda Raj-Jat earns praise; teachers impress.
जयहरीखाल/लैंसडौन। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली में आयोजित ओरिएंटेशन कोर्स में उत्तराखंड के शिक्षकों की टीम ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, संगीत, भाषा और कला प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में देश के 16 राज्यों से 115 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड की टीम ने नंदा राजजात का मंचन किया। दिनेश चंद्र पाठक, हिमांशु जोशी, अशोक कुमार और जयंत कुमार ने संगीत, अंजली नेगी, रिंकी सिंह, रीना और सृष्टि बोरा ने कला एवं नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हरीश सती और अखिलेश घिल्डियाल ने मंच संचालन से प्रभावित किया। केशव बिजल्वाण, लोकेश सिंह, अनिल कुमार त्रिपाठी, अरुण सेमल्टी और मनवीर भारती ने दायित्व निर्वाह कर टीम की प्रस्तुति को यादगार बनाया। टीम का नेतृत्व कर रहे दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय रहा कि अन्य राज्यों के शिक्षक भी अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उत्तराखंड की टीम का सहयोग पाने को उत्सुक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed