फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Naman, who was seriously injured in a car accident, died during treatment.

Kotdwar News: कार हादसे में गंभीर रूप से घायल नमन ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 04 May 2024 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Naman, who was seriously injured in a car accident, died during treatment.
कोटद्वार। गुमखाल-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर द्वारीखाल के पास हुए एक कार हादसे में गंभीर रूप से घायल नेवी के जवान ने बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घर के इकलौते चिराग के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जवान का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जबकि दूसरे युवक को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

गुमखाल-लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर बीते शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे दो युवक गुमखाल से कार में गांव की ओर जा रहे थे। लेकिन द्वारीखाल से करीब एक किमी पहले कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। घटना की सूचना पर कोतवाल लैंसडौन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगो के सहयोग से घायलों को रेस्क्यू किया गया। लोगों ने निजी कार से घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया था। बेस अस्पताल कोटद्वार की ईएमओ डाॅ. कोमल ने बताया कि हादसे में घायल नमन नेगी (22) पुत्र श्रीधर सिंह नेगी निवासी कलोड़ी गांव का उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने बताया कि आकाश (चालक) निवासी बड़ा ग्वीन को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं ग्राम प्रधान कलोड़ी विजय सिंह ने बताया कि नमन इंडियन नेवी में सेवारत था। जो कुछ दिन पहले छुट्टी पर आया था। उन्होंने बताया कि नमन के पिता श्रीधर सिंह नेगी जल संस्थान में सेवारत हैं। जबकि माता प्रमिमा देवी ग्रहिणी हैं। उसकी दो छोटी बहने हैं। प्रधान विजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed