{"_id":"676d855ee6553b585007a0ad","slug":"municipal-elections-preparations-completed-in-kotdwar-nomination-process-will-start-from-today-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-579560-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: कोटद्वार में तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: कोटद्वार में तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम चुनाव के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोटद्वार तहसील परिसर में एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, तहसील सभागार, ई-डिस्टि्रक, कोषागार आदि में व्यवस्थाएं की गई हैं। दुगड्डा नगर पालिका के पालिकाध्यक्ष व चार सभासदों के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया कोटद्वार तहसील में ही होगी।एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मेयर पद के लिए एसडीएम कोर्ट, वार्ड नंबर-1 से 4 तक के पार्षदों के लिए तहसीलदार कोर्ट कार्यालय, वार्ड नंबर-5 से 8 तक के पार्षदों के लिए मीटिंग हाल, वार्ड नंबर-9 से 12 तक के पार्षदों के लिए भू-लेख कार्यालय, वार्ड नंबर 13 से 16 तक निर्वाचन कार्यालय, वार्ड नंबर 17 से 20 तक बार एसोसिएशन के विधि भवन, वार्ड नंबर-21 से 24 तक ई डिस्टि्रक कार्यालय, वार्ड नंबर-25 से 28 तक कोषागार कार्यालय भूतल, वार्ड नंबर-29 से 32 तक कोषागार कार्यालय प्रथम तल, वार्ड नंबर-33 से 36 तक राजस्व निरीक्षक कार्यालय/विकास प्राधिकरण, वार्ड नंबर-37 से 40 तक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय में नामांकन कराए जा सकेंगे। इसके अलावा तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। शाम को चुनाव प्रक्रिया व मतदान में लगे सभी कर्मियों की बैठक ली गई। इस दौरान मतदान कर्मियों को निर्देशन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्रों की जांच समेत अन्य तकनीकी जानकारियां दी गईं।
दुगड्डा नगर पालिका के नामांकन की प्रक्रिया राजस्व निरीक्षक कार्यालय/विकास प्राधिकरण में होगी। दुगड्डा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य को रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने स्टाफ समेत कोटद्वार तहसील के विकास प्राधिकरण कार्यालय में व्यवस्था बना ली है। एसडीएम शालिनी मौर्य ने बताया कि दुगड्डा के चार वार्डों के लिए आरडब्लूडी के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार और लघु सिंचाई के सहायक अभियंता को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
.
.
.
सतपुली में भी नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां पूरी
सतपुली। नगर पंचायत चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार सांय उपजिलाधिकारी व अध्यक्ष पद के रिटर्निंग आफिसर अनिल चन्याल ने मतदान में लगे सभी कार्मिकों की बैठक ली। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त एआरओ पान सिंह, सभासदों के एआरओ प्रभात रंजन और चुनाव में लगे सभी कार्मिकों को नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्रों की जांच समेत चुनाव से संबंधित अन्य तकनीकी जानकारियां दी। उन्होंने सभी कार्मिकों को नियमानुसार अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ नगर पंचायत पूनम, रजिस्टार कानूनगो प्रदीप डोभाल, राजस्व उपनिरीक्षक बृजभूषण बमराडा़ समेत अनेक कार्मिक मौजूद थे।
विज्ञापन
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक/चंद्रमोहन शुक्ला