{"_id":"5fca6d218ebc3ecf5c3acbb4","slug":"municipal-corporation-put-red-mark-on-buildings-kotdwar-news-drn3637366139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने भवनों पर लगाए लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने भवनों पर लगाए लाल निशान
विज्ञापन
कोटद्वार के लालबत्ती चौराहे में पुलिस फोर्स के साथ लाल निशान लगाने पहुंची नगर निगम की टीम।
- फोटो : KOTDWAR
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम प्रशासन ने नगर क्षेत्र में एनएच को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए शुक्रवार को लालबत्ती से झंडाचौक के बीच चिह्नित कर भवनों पर लाल निशान लगाए। नगर निगम ने चिह्निकरण का कार्य राजस्व और एनएच के नक्शे के आधार पर किया। दुकानों के बाहर बनी नालियों से शुरू हुई पैमाइश में आठ से 11 फीट तक अतिक्रमण पाते हुए भवनों पर लालनिशान लगाए गए। नगर निगम की कार्रवाई से व्यापारियों और भवन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा।
हाईकोर्ट ने गत 18 नवंबर को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनएच पर नजूल भूमि और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं। जिला प्रशासन को इसके लिए आठ सप्ताह का समय दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण चिह्निकरण के लिए तीन टीमें गठित की हैं। शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ तीनों टीमों ने लालबत्ती चौराहे से भवनों की पैमाइश शुरू की। पैमाइश के बाद भवनों पर जैसे ही लाल निशान लगाने शुरू किए, वैसे ही व्यापारी परेशान हो उठे। पैमाइश में नगर निगम का फीता दुकानों के बाहर बनी नालियों से कहीं आठ तो कहीं ग्यारह फीट अंदर तक चला गया। पैमाइश के बाद नगर निगम की टीम ने लाल निशान लगाए। सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम चरण में लालबत्ती चौराहे से झंडाचौक तक सड़क के एक ओर के 28 भवनों का अतिक्रमण चिह्नित कर दिया गया है। शनिवार को दूसरी साइड का अतिक्रमण चिह्नित कर निशान लगाएं जाएंगे। कहा कि फु टपॉथ और बरामदों को भूतल से लेकर ऊपरी मंजिल तक खाली कराया जाएगा, ताकि सड़क पूरी तरह से चौड़ी हो सके। कहा कि व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में ही नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित तिथि के बाद अतिक्रमण न हटाने की दशा में नगर निगम स्वयं जेसीबी चलाकर 137 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी।
इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी, एई रवींद्र पंवार, एनएच धुमाकोट के एई रमेश कुमार असवाल, जेई अरविंद जोशी, एसएसआई प्रदीप नेगी, प्रभारी तहसीलदार विकास अवस्थी, नगर निगम के जेई अखिलेश खंडूड़ी व भवगती चरण कबटियाल, एनएच के एई आरपी नैथानी, जेई कमलेश ममगाईं, नायब तहसीलदार दिगंबर सिंह नेगी, एनएच के एई रविशंकर यादव, जेई आशीष सैनी, एसआई सुनील पंवार आदि शामिल रहे।