फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Municipal Corporation Elections: Administration tightens its belt, 1,18,433 people will exercise their franchise

नगर निगम चुनाव : प्रशासन ने कसी कमर, 1,18,433 लोग करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Fri, 27 Dec 2024 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Elections: Administration tightens its belt, 1,18,433 people will exercise their franchise

विज्ञापन
कोटद्वार। 23 जनवरी को होने वाले कोटद्वार नगर निगम के चुनाव के लिए जिला व तहसील प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। 40 वार्डों वाले नगर निगम में इस बार के चुनाव में 1,18,433 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 59,866 महिला मतदाता व 58,541 पुरुष मतदाता व 26 अन्य मतदाता शामिल हैं। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 9,514 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि प्रशासन की ओर से नगर निगम चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 40 वार्ड वाले कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए 108 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 62 बूथ सामान्य हैं। 33 बूथ संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,18,433 मतदाता शामिल हैं। जिसमें से 59,866 महिला मतदाता व 58,541 पुरुष मतदाता व 26 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस बार कोटद्वार विधानसभा में 11,083 मतदाता बढ़े हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में हुए चुनाव में 1,07,350 मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed