{"_id":"67c48c484a7b876dec06836a","slug":"movement-of-heavy-vehicles-stopped-on-jakhanikhal-dabad-motor-road-villagers-upset-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-632061-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जाखणीखाल-दाबड़ मोटर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जाखणीखाल-दाबड़ मोटर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बरसात से क्षतिग्रस्त जाखणीखाल-अमोला-दाबड़ मोटर मार्ग की मरम्मत छह माह बाद भी नहीं हो पाई है। जिससे इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन न होने से स्थानीय ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अपने घरों तक भवन निर्माण सामग्री और अन्य सामान नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी लोनिवि लैंसडौन सड़क की सुध नहीं ले रहा है।
ग्रामीण संदीप राणा, पीतांबर बड़थ्वाल, प्रभुदयाल, देवचंद्र, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि पिछले साल बरसात में अगस्त माह में हुई भारी बारिश के कारण जाखणीखाल-अमोला-दाबड़ मोटर मार्ग के 11वें किमी पर एक स्थान पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया था। जिससे सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। करीब एक हफ्ते बाद लोनिवि लैंसडाैन ने जेसीबी से पहाड़ की कटिंग कर छोटे वाहनों के लिए मोटर मार्ग को खोल दिया था।
विभागीय अधिकारी उक्त स्थान का कई बार स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन छह माह बाद भी मोटर मार्ग की स्थिति को सुधार नहीं पाए हैं। कहा कि मोटर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप होने से अमोला, दाबड़, कांडी खंड, सिमालू, किंसुर, बागी आदि गांवों के ग्रामीणों को भवन निर्माण सामग्री और अपने बच्चों का शादी का फर्नीचर छोटे वाहनों से ढोना पड़ रहा है, जो काफी महंगा पड़ रहा है। कहा कि जाखणीखाल से यह मोटर मार्ग ब्यासघाट, सतपुली और देवप्रयाग को जोड़ता है। जानकारी के अभाव में सतपुली और देवप्रयाग से वाया जाखणीखाल होकर ऋषिकेश आवाजाही करने वाले भारी वाहनों को यहां से लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जाखणीखाल-अमोला-दाबड़ मोटर मार्ग पर 11वें किमी पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में जेसीबी भेजकर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग तैयार किया जाएगा। जल्द ही उक्त स्थान पर मार्ग सुधारीकरण के लिए टेंडर भी जारी किए जाएंगे।
- विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडौन।