{"_id":"577697ff4f1c1b797179b352","slug":"mountain-biking-in-pauri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाौड़ी में शुरू होगी माउंटेन बाइकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाौड़ी में शुरू होगी माउंटेन बाइकिंग
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Fri, 01 Jul 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन विभाग शहर में जल्द ही माउंटेन बाइकिंग का आयोजन करने जा रहा है। इससे पर्यटकों को साहसिक खेलों का रोमांच मिल सकेगा। विभाग जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए लैंसडोन, खिर्सू व पौड़ी शहर में माउंटेन बाइकिंग शुरू करेगा। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि योजना का डेमो (प्रारंभिक रूप) के तौर पर मानसून की समाप्ति के बाद जिला मुख्यालय से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेमो के लिए ऋषिकेश, देहरादून से दस माउंटेन बाइक किराये पर ली जाएंगी।
विज्ञापन
योजना सफल हुई तो विभाग इस बाइक को स्वयं ही खरीद लेगा। उन्होंने बताया कि माउंटेन बाइक की कीमत करीब तीस से चालीस तक हो सकती है। इसके लिए निदेशक अवस्थापना उत्तराखंड पर्यटक विकास परिषद को पहले ही अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में बारिश की संभावना अधिक है। जिसके चलते इन मानसून के बाद ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां होगा माउंटेन बाइक का आयोजन
शहर में माउंटेन बाइकिंग का चार दिवसीय आयोजन किया जाएगा। जो कि डेमो रूप में जिला मुख्यालय से खिर्सू, देवलगढ़, सुमाड़ी व खंडाह होते हुए पुन: पौड़ी में समाप्त होगी।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि बाइकिंग में प्रतिभागी का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। आवेदक की शारीरिक स्वस्थता व अनुभव की भी जांच विभाग की ओर से की जाएगी। आवेदक को जोखिम प्रमाण पत्र भी देना होगा।