फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Missing women turns out to house the hospital

घर से अस्पताल के लिए निकली महिला लापता

Sat, 17 Dec 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 17 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती अपने बीमार बेटे को देखने के लिए घर से निकली लोबर कालाबड़ निवासी एक महिला रहस्यमय हालात में लापता हो गई। इस संबंध में महिला के पति ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कालाबड़ निवासी मनोज रावत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। उसे राजकीय संयुुक्त चिकित्साल कोटद्वार में भर्ती करवाया गया था। 14 दिसंबर की रात पोते की देखभाल के लिए उनकी मां अस्पताल में ही रुक गई। अगले दिन 15 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी पूनम देवी बेटे को देखने के लिए घर से अस्पताल के लिए निकली, लेकिन दोपहर तक भी अस्पताल नहीं पहुंची।
विज्ञापन


आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ को किया सम्मानित
कोटद्वार।
शहर को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए ब्रिज आफ होप संस्था की ओर से पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी को सम्मानित किया गया।

शनिवार को पटेल मार्ग स्थित एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की सदस्य ऐस्तर दास ने कहा कि बीते कुछ समय पूर्व शहर में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ने लगा था। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपने निजी स्वार्थ के लिए युवाओं को अपना शिकार बना रहे थे।


पुलिस ने युवाओं को जागरूक करने और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसके बाद शहर में काफी हद तक नशे का कारोबार बंद हो गया है। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, अमित शैमुएल, विकास मेंसल, फादर पायस आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed