फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Miss Lansdowne 2023 final will be held among 10 contestants

Kotdwar News: 10 प्रतिभागियों के बीच होगा मिस लैंसडौन 2023 का फाइनल मुकाबला

Thu, 17 Aug 2023 04:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
Miss Lansdowne 2023 final will be held among 10 contestants
लैंसडौन। अभ्युदय परिवार लैंसडौन की ओर से आयोजित मिस लैंसडौन 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। अब रविवार 20 अगस्त को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लैंसडौन के एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि तुषार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। सेमीफाइनल में प्रतियोगिता की थीम वेस्टर्न पहनावा था। रैंप वॉक के साथ प्रतियोगिता शुरू हुई, इसके बाद सेमीफाइनल में 15 प्रतिभागियों को प्रश्न-उत्तर, फोटोशूट व कैट वॉक विद प्रोप राउंड से गुजरना पड़ा। प्रतियोगिता में एक ओर जहां प्रतिभागियों ने अपने सौंदर्य क्षमता का परिचय दिया तो दूसरी ओर प्रश्नोत्तरी राउंड में अपनी बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

निर्णायकों के दिए अंकों के आधार पर 15 प्रतिभागियों में से 10 प्रतिभागियों का आगामी 20 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिप्रा मोहन, भावना सती, डॉ. एसपी नैथानी, तुषार अग्रवाल, मोहित बहरानी ने निभाई। इस अवसर पर संयोजिका भावना वर्मा, उषा नैथानी, डॉ. रीता नेगी, सुमित्रा नेगी, मीना अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत थापा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed