फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mining dumpers butchered in Kalalghati and Sigaddi, uproar

खनन डंपरों ने कलालघाटी और सिगड्डी में कुचले गोवंश, हंगामा

Wed, 09 Oct 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mining dumpers butchered in Kalalghati and Sigaddi, uproar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के कलालघाटी और सिगड्डी में खनन में संलिप्त ट्रक और डंपरों ने दो गोवंश कुचल डाले। घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन पर खननकारियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद ग्रामीणों ने कोटद्वार थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अवैध खनन के डंपरों और वाहनों ने लोगों का सड़क पर चलना दूभर कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार दिन में मालन नदी से रेत, बजरी और आरबीएम लेकर आ रहे एक ट्रक ने कलालघाटी में एक गोवंश को कुचल दिया। हादसे में गोवंश लहूलुहान हो गया। घटना के बाद ट्रक के चालक और परिचालक फरार हो गए। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। लोगों की घटना की जानकारी कलालघाटी चौकी पुलिस, कोटद्वार थाना और प्रशासन को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। इस बीच आक्रोशित लोग कलालघाटी चौकी पहुंचे। जहां से उन्हें कोटद्वार थाने भेज दिया गया। इस बीच मौका पाकर ट्रक चालक और परिचालक वाहन लेकर भाग खड़े हुए। लोगों ने ट्रक का नंबर समेत मामले की लिखित शिकायत पुलिस और प्रशासन से की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अशोक गौड़, दर्शन सिंह नेगी, बीडी जोशी, पितृ शरण जोशी, पवन गौड़, मदन मोहन काला, दिनेश चंद्र गौड़, बलवीर सिंह, गुसाईं, प्रमोद नैथानी, ममता देवी, पार्वती जोशी, शोभा देवी, नीलम देवी, पूनम अग्रवाल का कहना है कि मालन नदी, तेली स्रोत और सिगड्डी स्रोत में अवैध खननकारियों द्वारा धड़ल्ले से खनन का कार्य किया जा रहा है। वन विभाग आंखें मूंदे बैठा है, वहीं प्रशासन और पुलिस को बार-बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि मंगलवार देर रात खनन सामग्री ले जा रहे डंपर ने सिगड्डी क्षेत्र में एक गोवंश को रौंद दिया। इससे क्षेत्र में खनन डंपरों के संचालन को लेकर आक्रोश बना हुआ है। बुधवार देर शाम एक डंपर ने हल्दूखाता में एक बिजली के खंभे पर टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में ऊर्जा निगम के जेई नवीन गुसाईं की ओर से कलालघाटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही खनन में लगे वाहन चालकों की मनमानी पर रोक नहीं लगाई गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
ग्रामीणों ने खननकारियों को सुनाई खरी-खोटी
कलालघाटी में मवेशी को कुचलने के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा काटने लगे। स्थानीय लोगों के ट्रक के सामने हंगामा करने की मिलते ही घटना स्थल पर अवैध खनन में संलिप्त पूरे इलाके के खननकारी ट्रक चालक की पैरवी करने लगे। इन्हें स्थानीय लोगों ने खूब-खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed