फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mining and Chugan start today in Malan River

मालन नदी में आज से खनन शुरू, वन विकास निगम ने की तैयारियां पूरी

Thu, 31 Oct 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Mining and Chugan start today in Malan River
मालन नदी में खनन खोलने को लेकर वन विभाग ने की तैयारी। - फोटो : KOTDWAR
मानसून खत्म होने के बाद शुक्रवार से मालन नदी को एक बार फिर खनन और चुगान कार्य के लिए खोल दिया जाएगा। वन निगम के अधिकारियों ने मालन नदी में खनन कार्य शुरू कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मालन नदी में खनन खुलने से सरकारी और गैर सरकारी निर्माण एजेंसियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड वन विकास निगम को मालन नदी में खनन और चुगान का कार्य फिर से आवंटित कर दिया गया है। इस बार भी वन निगम को करीब 12 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन और चुगान की अनुमति मिली है। वन निगम को शासन की ओर से 28,558 घन मीटर उपखनिज उठान की अनुमति मिली है। इसके लिए वन विकास निगम की ओर से राज्य सरकार को करीब पांच लाख की अग्रिम रायल्टी जमा करा दी गई है। इस बार का आवंटन पिछली बार के बराबर ही है। एक नवंबर 2019 से शुुरू होने वाला खनन ठीक दो निर्धारित उपखनिज उठान या 31 मई को मानसून सत्र तक चलेगा। विकास निगम के डीएसएम ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ की ओर से वर्क ऑर्डर मिल चुका है। इस बार भी मालन नदी के ऊपरी छोर पर मोटर पुल के एक किमी का दायरा छोड़कर 12 हेक्टेयर का क्षेत्रफल चुगान के लिए आवंटित हुआ है। शुक्रवार से विधिवत मालन नदी में खनन-चुगान का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पुल के नीचे खनन संबंधी नया जीओ अभी विभाग को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed