फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Message of environmental protection given by wearing a fancy dress

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 14 Nov 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by wearing a fancy dress
एसजीआरआर लालपानी में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : KOTDWAR
सनेह क्षेत्र के अंतर्गत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल लालपानी में शीतकालीन वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विविध प्रकार के मनमोहक रूप धारण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने अपने पहनावे के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण से संबंधित ड्रेस पहन कर प्रतिभाग किया। निर्णायक कल्पना रावत, ममता कैंथोला, प्रकाश गौनियाल के द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर अनुसार नर्सरी में तमन्ना चौधरी ने प्रथम, आदित्य बहुगुणा ने द्वितीय और काव्या सुंडली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार एलकेजी में अभिनव मलासी, नंदिनी अंश पसबोला, यूकेजी में आध्या काला, साकेत बुडाकोटी, आरव बिष्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट, ललिता प्रसाद घिल्डियाल, चंद्रेश लखेड़ा, उमानंद मलासी, रघुवीर सिंह रावत, ज्ञान सिंह पुंडीर, बैजयंती नेगी, स्वराज पंवार, मीना थलेड़ी, मंजू बिष्ट, मीनाक्षी थपलियाल, पूनम तिवारी, ममता कैंथोला, कल्पना रावत, मालती पोखरियाल, कविता जजेड़ी, राकेश नेगी, राजेश अंथ्वाल, नीरज कुकरेती, अरविंद भारद्वाज, प्रकाश गौनियाल, बृजेंद्र सिंह नेगी, मंदीप नेगी सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed