फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Meritorious students honored on Hindi Diwas were encouraged.

Kotdwar News: हिंदी दिवस पर सम्मानित मेधावियों को किया प्रोत्साहित

Thu, 24 Sep 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 24 Sep 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored on Hindi Diwas were encouraged.
कोटद्वार। हिंदी दिवस पर देहरादून से राज्यस्तरीय पुरस्कार पाकर लौटीं मेधावी प्रतिभाओं को विद्यालय में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देहरादून में जूनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली सौम्या और कविता लेखन में द्वितीय स्थान पाने वाली मीनाक्षी को एसडीकेडी एजुकेशनल एकेडमी पदमपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक विमल ध्यानी ने कहा कि कोई भी उपलब्धि सहजता से नहीं मिलती उसके लिए कड़े परिश्रम और उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।

प्रधानाचार्य सुमन मैंदोला ने कहा कि बच्चे एक कच्चे घड़े के समान होते हैं उन्हें जैसे ढालते हैं वे ढल जाते हैं। कार्यक्रम में सोनाली नेगी, मधु नेगी, राखी डोबरियाल, संगीता पोखरियाल विजय लक्ष्मी, आकांक्षा, पूर्णिमा, रश्मि, आकृति, शीतल उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed