फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   medicine plant in nursery

औषधीय पौधों से महकने लगी है नर्सरी

Thu, 21 Jan 2016 08:21 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Thu, 21 Jan 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
खेती और बागवानी से मुंह मोड़ने वालों के लिए बुंगीधार चौथान क्षेत्र के कांडई गांव निवासी बच्ची राम ढौंडियाल एक मिसाल बन गए हैं। उन्होंने अपनी नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों की बीस हजार से भी ज्यादा पौध तैयार की है। उसमें औषधीय पौधों के अलावा चीड़, देवदार, बांज और पांगर आदि वनजाति के पौधे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले 28 वर्षों से इस काम में जुटे बच्ची राम चौथान क्षेत्र की जगतपुरी बाजार में फोटोग्राफर थे। वर्ष 1987 में उन्होंने गढ़वाल वन प्रभाग के तत्कालीन डीएफओ कैलाश चौधरी के कहने पर अपनी नर्सरी में पौध तैयार करने का काम शुरू किया। पहले उन्होंने चीड़, देवदार, बांज, पांगर आदि वन जाति के पौध तैयार की। पहले साल उन्होंने करीब सात हजार पौध तैयार की। अपनी नर्सरी में उत्पादित पौधों को ग्राम पंचायतों, वन पंचायतों और वन विभाग को बेचना शुरू किया।
विज्ञापन

वह बताते हैं कि उस दौरान पचास पैसा प्रति पौध बिकता था। अच्छा मुनाफा मिलने पर नर्सरी को बढ़ाना शुरू कर दिया। वर्तमान में वह करीब बीस नाली जमीन में नर्सरी बनाकर बागवानी कर रहे हैं। अब वह आंवला, एलोवेरा, सतावर, तेजपत्ता, बड़ी इलायची जैसी औषधीय प्रजाति की पौध भी तैयार कर रहे हैं। उनकी नर्सरी में दो महिलाएं भी काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा तक जाती है पौध
बच्ची राम बताते हैं कि वह अपनी नर्सरी में तैयार पौधों को पौड़ी जिले के थलीसैण, बीरोंखाल, अल्मोड़ा के स्याल्दे, चमोली जिले गैरसैण ब्लाक में बेचते हैं। उनका कहना है कि पहाड़ में नर्सरी, बागवानी और सब्जी उत्पादन में अच्छी आय की काफी संभावनाएं है। लगन और मेहनत से कार्य करने की जरूरत है।

कोट
विभिन्न प्रजातियों की पौध के साथ औषधीय पौधों को बढ़ावा देना अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी है। बच्चीराम ने बड़ी इलायची के पांच सौ पौधे लगाए हैं जो अब फल देने लगे हैं। यह आय का भी अच्छा स्रोत है। - डा. नरेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी-पौड़ी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed