{"_id":"60e882ce8ebc3e9ead72b658","slug":"medical-staff-including-ps-of-base-hospital-honored-kotdwar-news-drn383978052","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल के पीएस समेत चिकित्सा स्टाफ को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल के पीएस समेत चिकित्सा स्टाफ को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से परिषद का 73वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कोरोना योद्धाओं के रूप में काम कर रहे चिकित्सकों, नर्स और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
बेस अस्पताल में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुकुल महाविद्यालय कण्वाश्रम के संस्थापक आधुनिक भीम डा. विश्वपाल जयंत और विशिष्ट अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक वीसी काला ने किया। इस मौके पर कोराना महामारी के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में अपना अहम योगदान देने वाले चिकित्सक, नर्स, सफाई कर्मचारियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शॉल भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. वीसी काला, मैनेजर बलवीर सिंह, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. साक्षी कौल, नर्सिंग आफिसर नाजिया उजेर, फार्मेसिस्ट एएस सजवाण, इलेक्ट्रिशियन रूपेश राय, डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रीतम कुमार, चालक सुभाष त्यागी, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर रवि शामिल रहे। कार्यक्रम में नगर विस्तारक मृदुल भट्ट, नगर मंत्री नितिन दिवाकर, जिला संयोजक अजय कुमार, इकाई अध्यक्ष सागर कंडवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक घिल्डियाल, अजय रावत, ध्रुव अग्रवाल, ईशान जदली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।