फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mayor took stock of cleanliness and drainage in the market

Kotdwar News: मेयर ने लिया बाजार में स्वच्छता और जलनिकासी का जायजा

Tue, 27 May 2025 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Mayor took stock of cleanliness and drainage in the market

विज्ञापन




कोटद्वार। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बाजार क्षेत्र का दौरा कर स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि शहर की स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे बाजार क्षेत्र साफ-सुथरे हों और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त हो। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार और सफाई निरीक्षक परमीत कुमार को नियमित सफाई और कूड़ा उठान सुनिश्चित करने, जलनिकासी व्यवस्था की नियमित जांच और रखरखाव करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिम्मेदारियों का पालन करें और शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में योगदान दें। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता और जलनिकासी व्यवस्था में सहयोग करें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में मदद करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed