फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Panisain, Rikhanikhal

Kotdwar News: रिखणीखाल के पाणीसैंण में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 05 Jan 2025 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Panisain, Rikhanikhal

विज्ञापन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत पाणीसैंण में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। एक दिन पहले ही विवाहिता पति के साथ अपनी ससुराल पहुंची थी। उसकी शादी को अभी एक साल ही हुआ था। मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई की गई। रिखणीखाल थाना पुलिस ने रविवार को कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल ने बताया कि पाणीसैंण निवासी विनीता (28) पत्नी पंकज को शनिवार सुबह 11:30 बजे परिजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के एक घंटे बाद ही विनीता ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। इसके बाद पुलिस ने कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




उधर, नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान ने परिजनों के हवाले से बताया कि पंकज और उसका भाई पाणीसैंण बाजार गए थे। उसकी मां और भाभी लकड़ियां लेने के लिए गए हुए थे। जब दोनों भाई बाजार से लौटे तो उन्हें विनीता बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी मिली थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि विनीता ने जहर का सेवन किया था। उन्होंने बताया कि विनीता की शादी एक साल पहले हुई थी और उसका पति पंकज फौज में है। वह कोटद्वार में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पंकज 15-20 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था और दोनों दो जनवरी को अपने घर पाणीसैंण पहुंचे थे। सूचना पर मृतका के पिता शंभू प्रसाद भदोला, ताऊ, दीदी और जीजा भी मौके पर पहुंचे। मृतका की ससुराल व मायके पक्ष की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed